जाम और दुर्घटनाएं रोकने के लिए सरकार बना रही योजना, 14000 करोड़ रुपए होंगे खर्च

लोगों को सड़कों पर जाम और दुघर्टना से बचाने के लिए केन्द्र सरकार 'ऑपरेशन ब्लैक स्पॉट्स' के नाम से परियोजना पर काम कर रही है। परियोजना के तहत पूरे देश में ऐसी जगहों को चिन्हित किया जाएगा जहां दुर्घटनाएं ज्यादा होती है। ऐसे दुर्घटना संभावित स्पॉट्स की जगह वैकल्पिक सड़क बनाने पर भी काम करेगी। इसके अलावा जाम लगने वाली जगहों को भी चिन्हित करके समस्या का समाधान निकाला जाएगा।



14,000 करोड़ रुपए होंगे खर्च



  • केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने संसद को बताया कि देश में सैकड़ों ऐसी जगहें हैं जहां कई दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इन जगहों पर हादसों का कारण ब्लैक स्पॉट है।

  • सरकार अब पूरे देश में ऐसे ब्लैक स्पॉट्स को बंद करेगी। ताकि ऐसे दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इसके लिए देशभर में ब्लैक स्पॉट आइडेंटिफिकेशन प्रोग्राम चलाया जाएगा। इस पूरे परियोजना में लगभग 14,000 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

  • नेशनल क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (एनसीआरबी) के अनुसार 2016 में लगभग 4 लाख 80 हजार से ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इस दौरान लगभग 1.50 लाख की मौत हुई। सड़क दुर्घटनाओं की वजह से लगभग 4.94 लाख बुरी तरह से जख्मी हुए थे।